दीक्षांत समारोह में 200 विद्यार्थियों का दी डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कालेज में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 200 विद्यार्थियों को उपाधी प्रदान की गई। चिन्न जीयर स्वामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरस्वती मां के सम्मुख दीप-प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पीइबी के प्रशासक डॉ. लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि स्वामी की ओर से देश-विदेश में स्फूर्ति केंद्र, समता-केंद्र, गोशालाएं, अस्पताल, आश्रम आदि का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्रों को बौद्धिक के साथ-साथ भावनात्मक एवं संघर्षात्मक प्रवृति विकसित करने की आवश्यकता है। तभी वे अर्जित ज्ञान को जीवन में सफलतापूर्वक उपयोग कर पाएंगे। समारोह में झज्जर गुरूकुल के छात्रों द्वारा मंत्रोच्चारण प्रस्तुत किया गया। कालेज की ओर से मुख्यातिथि चिन्न जीयर स्वामी को प्राचार्य अशोक कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह् व शाल भेंट देकर सम्मानित किया गया। स्वामी सुदर्शन, स्वामी विष्णु चिंतन, झज्जर गुरूकुल से आए स्वामी शुद्धबोध सरस्वती, प्रो. रमेश चंद शर्मा एवं विशाल सैनी का भी सम्मान किया गया। समारोह में कला, वाणिज्य, विज्ञान, संगणक अनुप्रयोग, व्यापार प्रशासन व जैव-प्रौद्योगिकी आदि के लगभग 200 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राकेश गर्ग, विनयशील, राजेंद्र सिंघल, रोहताश प्रधान, अजय मित्तल, दषरथ सिंह चौहान, राजेश गोयल, राम प्रसाद, नरेंद्र जोशी आदि के साथ-साथ कालेज के शिक्षक एवं गैर-सदस्य उपस्थित थे।