परीक्षाओं में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए ग्रामीणों ने की मदद
रेवाड़ी। जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए ग्रामीणों के रचनात्मक सहयोग के लिए विद्यालय के प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य टेकचंद ने बताया कि ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति, ग्रामीण युवा विकास एवं उत्थान संगठन के प्रतिनिधियों ने विद्यालय को कुछ पूर्व आश्वस्त किया था कि बोर्ड परीक्षाओं में शांति बनाएं रखने के लिए वे बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने देंगे। आज बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने पर उक्त संस्थाओं से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने अपना आश्वासन निभाकर प्रेरक पहल की। प्राचार्य ने उक्त संस्थाओं के अलावा पुलिस प्रशासन के सहयोग का भी आभार जताया है।