फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर मिले तीन बच्चे, परिजनों को सौंपे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जीआरपी ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से दो दिन में तीन लावारिस बच्चे बरामद किए हैं। जीआरपी एसएचओ रणबीर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के गांव सुलतानपुर निवासी बबलू अपने परिवार के साथ रेवाड़ी आए थे। भीड़ में बबलू की चार वर्षीय बेटी सृष्टि उनसे बिछुड़ गई। परिजनों ने बच्चे के गुम होने की सूचना स्टेशन पर जीआरपी के जवानों को दी। पुलिस ने तीन घंटे की तलाश के बाद स्टेशन परिसर से बच्ची को बरामद कर लिया तथा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार को भी पुलिस ने दो बच्चों को बरामद किया है। शुक्रवार की दोपहर एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई बृजेश कुमार, एएसआइ मोहिंदर सिंह प्लेटफार्म नंबर-8 पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो बच्चे लावारिस हालत में घूमते हुए मिले। पुलिस ने बच्चों से उनके परिजनों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने अपना नाम रोहित व करण बताया। दोनों बच्चे सगे भाई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद उनके दादा मीनाराम स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों को मीनाराम को सौंप दिया तथा बच्चों का ध्यान रखने व अकेले नहीं छोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें