फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद परीक्षा के लिए आए 1891 आवेदन

Mon, 16 Dec 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक 1891 आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी बुनियाद परीक्षा के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। वहीं, 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित करवाई जाएगी।
बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थी, जिन्होंने 7वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना वैकल्पिक रहेगा। बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार करना आरंभ कर दिया जाता है, जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन

तीन दिन केंद्र में और तीन दिन ऑनलाइन दी जाती है कोचिंग
विद्यार्थियों को तीन दिन केंद्रों में और तीन दिन ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सट की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।

-
जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल ।
विज्ञापन

वर्जन

बुनियाद परीक्षा के लिए अभी तक कुल 1891 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें