शहर के नागरिक अस्पताल में डॉ इंद्रजीत यादव और लोगों को जागरूक करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह 13 नए कोरोनावायरस केस मिलने के बाद जिला का आंकड़ा 231 पर पहुंच गया ।है लगातार कोराना में की संख्या बढ़ने के चलते स्वास्थ विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद जिला में आए दिन केस बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि महज जून महा में डेढ़ सौ से अधिक केस आ चुके हैं। शुक्रवार को मिले केस में शहर के कुतुबपुर आजा चौक सेक्टर 3 सहित सात से अधिक कॉलोनी में नए केस मिले हैं वही तीन केस एक ही परिवार के खजूर गांव में मिले हैं।