फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सहकारिता मंत्री को दिया हटाए गए पीटीआई ने ज्ञापन

विज्ञापन
सहकारिता मंत्री बनवारीलाल को ज्ञापन सौंपते नौकरी से हटाए गए पीटीआई अध्यापक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी बावल उपमंडल में मंगलवार को नौकरी से निकाले गए पीटीआई अध्यापकों ने थाली बजाकर पूरे बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ओर   प्रदर्शन किया। पहले सभी अध्यापक बनवारीलाल की कोठी के पास इकट्ठे हुए वहां से नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए छोटू राम चौक अंबेडकर चौक भगत राम चौक पर से होते हुए फिर बनवारी लाल की कोठी पर पहुंचे। वहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था  निकाले गए अध्यापकों ने मांग की कि मंत्री बाहर आकर ज्ञापन ले  जबकि थाना अध्यक्ष मदनलाल चार आदमी जाकर ज्ञापन देने की बात करते रहे  थे, अध्यापकों का  कहना था कि जब चुनाव होते हैं तो यह जनता के बीच जाकर वह वोट मांगते हैं तब इन्हें जनता से डर नहीं लगता हम क्या आतंकवादी हैं जो इतनी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।हम सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने आए है दो बार पहले भी मंत्री जी से नही मिलने दिया गया और वॉट्सअप पर ज्ञापन देने को कहा । विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी थी जो काफी देर तक तालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन करती रही ।काफी देर तक मंत्री की कोठी के सामने हंगामा होता रहा पुलिस वाले पुलिस अध्यापकों को समझाते रहे चार आदमी जाकर मंत्री से मिलकर ज्ञापन दे सकते हैं लेकिन अध्यापकों ने बाहर आकर मिलने की बात पर अड़े रहे ।उन्होंने कहा कि जब चुनाव थे तो हमारे सामने घर-घर जाकर वोट मांगते थे आज हमारे बीच जाने से क्यों डर रहे हैं हमारी 40 अध्यापक जो एक्सपायर हो चुके हैं उनकी विधवाओं  का परिवार  एक्स ग्रे   से चल रहा है कुछ रिटायरमेंट हो चुके हैं हमारे 50 से ऊपर  उम्र हो  चुकी है इस अवस्था में हम कहां जाएं ।उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुवे कहा 2011 भर्ती घोटाले पर सरकार मोन है और 1983 पीती आई अध्यापकों पर तुरंत अधिनियम लागू करके  बेदखल कर दिया गया हम तो भूखे मर जाएंगे काफी विरोध  के बाद मंत्री जी पुलिस बल के बीच मंत्री जी बाहर आए और उन्होंने अध्यापकों का ज्ञापन लिया और कहा कि आप की मांग को सरकार तक मजबूती से रखा जाएगा। हमारी सरकार ने लोगों को नौकरी देने का काम किया है किसी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा जो भी का उचित कार्रवाई होगी की जाएगी ।इस अवसर पर जिला प्रधान होशियार सिंह बावल, खण्ड प्रधान देवेंद्र सिंह सतीश अनिल सतबीर रेखा अंजू ,प्रमिला ,शशिबाला, मोनिकाव ओमप्रकाश सहित अनेक पीटी आई अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें