रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर कठुवास के नजदीक वेगनआर गाड़ी छीनी लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुचकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कसौला चौकी इंचार्ज दौलतराम ने बताया कि रात को निजी ढाबे पर से सूचना मिली कि किसी की गाड़ी छीनकर लोग फरार हो गए है। मौके पर पहुचने पर मनोज पुत्र रामेहर ने बताया कि वह नीमराना से अपने गांव ताजपुर तहसील फरुखनगर अपने गांव जा रहा था। कठुवास के नजदीक वह गाड़ी रोककर बाथरूम के लिए रुका कुछ लोग आए और गाड़ी छीनकर ले गए दौलतराम ने कहा कि मनोज पुत्र रामेहर की शिकायत दर्ज कर ली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।