फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ऋषि वर्ल्ड स्कूल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 22- 23 अप्रैल को ऋषि पब्लिक स्कूल जोनावास में आयोजित आठवीं जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता का समापन संस्था के प्रधान त्रिवेंद्र गुप्ता व उपप्रधान अशोक सोनी ने संयुक्त रूप से किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा प्रथम स्थान पर रहा। ऋषि पब्लिक स्कूल जोनावास दूसरे स्थान पर रहा। राज इंटरनेशनल स्कूल एवं अविराज वर्ल्ड स्कूल संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समय अनुशासन के लिए सूरज पब्लिक स्कूल टपूकड़ा एवं राज इंटरनेशनल स्कूल को विशेष सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्य सावित्री यादव, डॉ. रत्ना व संस्था के विशेष सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नितिन यादव, रवि यादव, राजेश यादव, रेखा, जैसमेर, सचिन, विनोद, योगेश शर्मा आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे। विजेता खिलाड़ियों को 24वीं हरियाणा राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता 2 मई से 5 मई गुड़गांव में व 17 से 20 मई को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का रेवाड़ी जिले से मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें