फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए के तहत 2748 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134 ए के तहत 2748 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कई सेंटरों पर अव्यवस्था के बीच शिक्षा नियमावली 134ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए रविवार को 2748 बच्चों ने परीक्षा दी। रेवाड़ी में आठ और नाहड़, बावल, जाटूसाना, खोल खंड में बने एक-एक परीक्षा केंद्र पर दूसरी से (11वीं कक्षा को छोड़कर) 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में करीब 334 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पिछली बार की तुलना में इस बार अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या कम रही।
रविवार को कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सुबह 8 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर शनिवार शाम को ही रोल नंबर सूची लगा दी गई थी, वहीं बाकी केंद्रों में रविवार सुबह 8 बजे से पहले ही सूची लगाई गई। बच्चों के चेहरों पर परीक्षा आरंभ होने से पहले जहां थोड़ा तनाव था, वहीं परीक्षा के बाद अधिकांश विद्यार्थी उत्साहित दिखे। इनका कहना था कि पिछली कक्षा का सिलेबस होने के कारण बहुत ज्यादा परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परीक्षा देने आए कुछ विद्यार्थी अपने साथ आधार कार्ड लाना भूल गए। इससे कई अभिभावकों को घर जाकर बच्चों का आधार कार्ड लाना पड़ा, वहीं कुछ केंद्रों में ऐसे बच्चों के लिए सहानुभूति भी दिखाई गई। रेवाड़ी खंड में 1899 में से 1856 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी कक्षाओं में दो से छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार बावल में 154, नाहड़ में 414, खोल खंड में 124, जाटूसाना खंड में 300 विद्यार्थियों ने मेधावी होने की परीक्षा दी। कुल 3082 बच्चे नियम 134ए के तहत परीक्षा देने के लिए चयनित हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें