प्रतिभा के दम पर नौकरी लगे अहीरवाल के युवा : डॉ. बनवारी
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
प्रदेश के जनस्वास्थ्य एवं अक्षय ऊर्जा अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार में अहीरवाल क्षेत्र के जितनेे बेरोजगार युवक सरकारी नौकरियों में लगे हैं, उतने किसी भी मुख्यमंत्री के शासनकाल में नहीं लगे हैं। ये सभी बेरोजगार युवक अपनी प्रतिभा व शिक्षा के दम पर ही सरकारी नौकरियों में ही शामिल हुए हैं। जनस्वास्थ्य मंत्री कस्बा कुंड स्थित डॉ. दीनदयाल अस्पताल परिसर में 15 फरवरी को जींद में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली व 16 फरवरी को गांव खालेटा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जनसभा को लेकर क्षेत्र के पंच-सरपंचों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव कुंड ने की। इस दौरान उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों को लेकर जन प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस मौके भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। इस अवसर पर जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य तजेंद्र यादव ने सभी जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता जीवनराम गर्ग, चेयरमैन दयानंद धामलावास, सरपंच श्योताज मनेठी, सरपंच सतरूप यादव खालेटा, सरपंच मनोज शास्त्री कोलाना, सरपंच रामपाल चैहान खोल, सरपंच रामफल चिताडुंगरा, अमरपाल पाड़ला, विनोद शर्मा खोरी, भाजयूमो अध्यक्ष आनंद सिंह राठौड़, रामजस ठेकेदार, सुदेश नंबरदार नांगल, विनोद सितारा पंच आदि मौजूद थे।