फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1808 वाहनों की हुई जांच, 28 के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात को 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 1808 वाहनों की जांच की गई। वहीं, 28 के चालान काटे गए, जबकि एक मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत पुलिस की ओर से रात को 10 बजे से सुबह चार बजे तक कुल 190 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया है तथा 97 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी भरे गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि नाइट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। नाइट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है। वह कोई गलत काम न करें। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें