फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, गलन से बढ़ाई लोगों की परेशानी

विज्ञापन
सर्दी में सेक्टर एक स्थित सोलहराही तालाब की डोली पर एक साथ बैठकर दाना चुगते पक्षी। विशाल जैमिनी - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कड़कड़ाती ठंड अपने चरम पर है। सर्दी के सीजन में रविवार की सुबह जिले में इस साल की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन शनिवार के तापमान से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड के बीच जिले में घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी का स्तर सुबह 50 मीटर तक कम हो गया था। मौसम का तापमान दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में सबसे बुरा हाल गरीब और असहाय लोगों का है। ठंड से राहत के लिए जरूरतमंद लोग प्रशासन की ओर से बांटे जाने वाले कंबल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सुबह से ही हवा में गलन थी। हालांकि दोपहर में सूरज निकला तो लोगों को खुशी हुई लेकिन शाम होते-होते सर्दी फिर सितम ढाने लगी। शीतलहर व ठंड की वजह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड के बीच छात्र-छात्राओं को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते दिखे। कुछ अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे तो कुछ चाय की चुस्की लेकर ठंड दूर कर रहे थे। मौसम खराब होने से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। जो लोग आवश्यक कार्य से बाजार पहुंचे भी, वे शीघ्र ही कार्य निपटाकर घर लौट गए। उधर, खराब मौसम ने आलू व धान की उपज करने वाले किसानों के चेहरे पर चिता की लकीरें खींच दी हैं।
तीन साल का तापमान
वर्ष 2020
अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021
अधिकतम 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2020
अधिकतम 17 डिग्री व न्यूनतम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जगह-जगह लोगों ने जलवाए अलाव
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से कांप रहे जिले के गरीब बाशिदों के लिए शहर में लोगों ने अलाव का इंतजाम किया है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नाइवाली चौक, अनाज मंडीएवं सब्जी मार्केट में अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बढ़ गई मूंगफली की मांग
सर्दी के मौसम में गरीबों का बादाम मूंगफली की मांग बढ़ जाती है। बाजारों में दुकानों से लेकर रेहड़ियों व फुटपाथों पर इनके ढेर दिख रहे हैं। सबसे अधिक मांग इन दिनों राजस्थान की मूंगफली की है। यह अन्य से महंगी भी बिक रही है। सर्दियों के मौसम में मूंगफली की मांग बढ़ जाती है। रेहड़ी, फुटपाथ पर फड़ लगाकर व दुकानों पर इसकी बिक्री की जा रही है। सर्दी में खुद को तरोताजा रखने के लिए लोग मूंगफली को सबसे अधिक पसंद करते हैं। इस साल मूंगफली की आवक कम होने से इस बार कीमतें बढ़ी हुई हैं। पिछली साल जहां फुटकर में मूंगफली 80 से 100 रुपये के भाव रही, वहीं इस साल मूंगफली 120 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही हैं।
वर्जन
कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े जरूरी हैं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें। बच्चों को मिट्टी में न खेलने दें। हलका बुखार व खांसी जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर दवाएं देवें।
विज्ञापन

-डॉ. रणबीर, फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें