फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में 18 विद्यार्थी हुए सफल

Sat, 09 May 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 18 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। तीन विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के बारना स्थित सुपर-100 कैंपस में पहुंचना होगा। यहां 2026-28 सत्र के लिए कोचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सभी चयनित विद्यार्थियों को 13 मई को सुबह 9 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचना होगा। यह भी कहा गया है कि दस्तावेज पूरे होने चाहिए अन्यथा विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो वर्षों तक जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुफ्त आवास सुविधा भी प्रदान की जाती है।

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन :
सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों में अनन्या (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी), भाविक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल), गुडलक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल पठानी), हिमांशु (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी), खुशी (राजकीय बालिका उच्च विद्यालय गुडियानी) और खुशवंत (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी) शामिल हैं।
मोहन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी), मोहित (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल), मुस्कान (राजकीय उच्च विद्यालय, भुरथला), पलक (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल), प्रिंस कुमार (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल) और राखी (गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार) का चयन हुआ है।
इसी प्रकार ऋषभ (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कान्होरी), शिवम (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल), स्वाति अहीरवार (राजकीय उच्च विद्यालय, मामरिया अहीर), टोनी (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़), विवेक कुमार (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकेरा) और यश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेश्वरी) चयनित हुए हैं।

प्रतीक्षा सूची में 3 विद्यार्थी शामिल
इन विद्यार्थियों में जतिन (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी), लोकेश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुमा खेड़ा) और मोहित (बाबा बुलामुकंद गुप्ता गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियानी) शामिल हैं।
वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर 100 लेवल 2 का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित विद्यार्थी कुरुक्षेत्र कैंपस में जाकर अपनी पढ़ाई करेंगे।-रेनू यादव जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें