फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली विभाग के खुले दरबार में सुनी गईं 18 शिकायतें

विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। कोसली ​स्थित बिजली निगम कार्यालय में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में लोगों की
विज्ञापन
कोसली। बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार ने अपने कार्यालय में शिकायत निवारण शिविर का आयोजित किया। इस शिविर में कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मर बदले जाने, पोल हटाने, छतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को शिफ्ट करवाए जाने, बिल ठीक करने, ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने जैसी 18 शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन

इनके समाधान के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक जारी रहे इस शिविर में एसडीओ सुमित कुमार, लेखाकार राकेश फोगाट, अशोक कुमार, एचडीएम विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।
कार्यकारी अभियंता ने बताया कि कोसली डिवीजन में 33 केवी क्षमता के 18 सब स्टेशन हैं। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से गांव जखाला और निमोठ में 33 केवी क्षमता के दो नए सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जखाला का पावर हाऊस इसी साल के अंत तक काम करना शुरु कर देगा। जबकि निमोठ का 33 केवी पावर हाऊस वर्ष 2026 तक तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें