फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी पकड़े गए

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। केंद्रीय खुफिया विभाग और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गांव जाडरा स्थित एक ईंट-भट्ठे से मंगलवार को 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच पुरुष, छह महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। सभी को रामपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
आरोपियों के पास भारत से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। सभी आरोपी बांग्लादेश में कुड़ीग्राम जिले के रहने वाले हैं। इसमें एक परिवार तो 20 साल से अधिक समय से रेवाड़ी में रह रहा था। दो परिवार करीब 5 साल पहले रेवाड़ी में आए थे।खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि प्रजापत ईंट-भट्ठा पर बांग्लादेशी नागरिक काम करते हैं। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार की दोपहर छापा डालकर बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। आरोपियोें के पास भारत में रहने से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि सभी अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल के न्यू कोचबिहार सीमा को पारकर भारत में दाखिल हुए थे। पुलिस की मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



फरवरी में भी पकड़ा गया था एक बांग्लादेशी : फरवरी में भी कसोला चौक के पास अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को केंद्र खुफिया विभाग की टीम ने पकड़ कर कसोला पुलिस को सौंपा था। बांग्लादेशी नागरिक की पहचान फरीदपुर निवासी मोहम्मद सैफुल मुल्ला के रूप में हुई थी। आरोपी बांग्लादेशी ने भारत की सीमा पार करने के लिए 13 हजार रुपये बांग्लादेशी एजेंट और 9 हजार रुपये भारतीय एजेंट को दिए थे। वह कसोला चौक के पास एक टाइल्स की दुकान के पीछे कबाड़ी का काम करता था। सैफुल से बांग्लादेशी सिम कार्ड बरामद हुआ था। उसके पास से बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट भी मिले थे। भारत और बांग्लादेश के एजेंट मिलकर उसे पार करवाते थे। बांग्लादेश के एजेंट की भारत के एजेंट के साथ आपसी सेटिंग होती है। सीमा पार करने के लिए उसने 13 हजार रुपये बांग्लादेशी एजेंट और 9 हजार रुपये भारतीय एजेंट को दिए थे।
विज्ञापन


जनवरी में 17 बांग्लादेशी पकड़े गए थे
2 माह पहले पुलिस और गुप्तचर विभाग ने कार्रवाई कर 17 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा था। पकड़े गए लोगों में 7 पुरुष, 5 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे। पुलिस और गुप्तचर विभाग की टीम ने गांव सहारनवास स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा डालकर उन्हें पकड़ा था। इनके पास कोई कागजात नहीं मिला था। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग 15 साल पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किए थे। शुरुआत में कुछ वर्ष राजस्थान में बिताने के बाद ये रेवाड़ी आ गए, जहां वे एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें