रेवाड़ी। रविवार 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि किसी शिकायत व परेशानी के लिए रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र-74 के एआरओ एवं एसडीएम रेवाडी के दूरभाष नंबर 260493 व 260494, बावल विधानसभा क्षेत्र-72 के एआरओ एवं एडीसी के लिए 225240 व कोसली विधानसभा क्षेत्र-73 के एआरओ व एसडीएम कोसली के लिए 250094 पर संपर्क कर सकते है। उप-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम के दूरभाष नंबर 221161 व 225161 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 225368 पर भी संपर्क कर सूचना दे सकते है।