फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के हिसाब से भाजपा पर भारी रहेगा गठबंधन, राजस्थान विस व लोकसभा के चुनाव नहीं होंगे एक साथ: योगेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कभी राजनीतिक पर्यवेक्षक रहे और वर्तमान में स्वराज इंडिया पार्टी चला रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के चुनाव लोकसभा के चुनाव के साथ नहीं होंगे। इस बार का चुनाव मोदी बनाम गठबंधन होगा। गणित के हिसाब से कहा जाए तो गठबंधन भारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता हर छठे माह घट रही है। तीन-चार ऐसे फैक्टर्स हैं, जिनके चलते आने वाले चुनाव में केंद्र में भाजपा का गणित बिगड़ेगा। वह शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लगातार बढ़ती जा रही बेरोजगारी, नोटबंदी व जीएसटी ऐसे फैक्टर्स है, जिससे लोग सरकार से नाराज है। किसानों का हमदर्द बनने का नाटक किया जा रहा है। परेशानी के चलते ही पहली बार अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति काम कर रही है। यही कारण है कि राजनीतिक पार्टियां किसानों की ओर रूझान कर रही है। पहली बार किसानों में नया उबार आया है। उन्होंने कहा कि किसानों को राजनीतिक करनी चाहिए, तभी उनका भला होगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य यही है कि चुनाव किसान व जवान के मुद्दे पर लड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें