फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगवाड़ी गांव में छह नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संगवाड़ी गांव में छह नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने शनिवार को जिले के संगवाड़ी में एक घर में हो रही छह नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवा दी। साथ ही परिजनों और सरपंच से भी इस संबंध में हलफनामा लिया है। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि संगवाड़ी गांव में नाबालिग लड़कियों की शादी की सूचना मिली थी। इस पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। वहां छह नाबालिग लड़कियों की शादी की तैयारी चल रही थी। रोहतक से बारात आनी थी। लड़कियों का पिता मजदूरी करता है। वहां जाकर देखने पर छह लड़कियों की शादी की तैयारी चल रही थी। जबकि कार्ड पर केवल दो लड़कियों के नाम छपे थे। इनमें सबसे बड़ी लड़की 17 साल की थी। बाकी सभी उसकी छोटी बहनें थी। टीम ने शादी रुकवाकर वहां से टेंट हटवा दिया। साथ ही सरपंच और लड़कियों के पिता से नाबालिगों की शादी नहीं करने का हलफनामा भी लिया है। टीम में बीईओ प्रमोद और एएसआई महिपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें