अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय अहीर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. ओएस यादव ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले छात्र को सम्मानित किया। प्रो. धीरज सांगवान ने बताया कि 20 से 21 जनवरी तक भूटान के फूंटेशोलिंग शहर आयोजित प्रतियोगिता में 22 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष ने भारतीय ताइक्वांडो टीम से खेलते हुए 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। आशीष ने प्रतियोगिता के पहले राउंड में अफगानिस्तान, दूसरे रांउड में ईरान, तीसरे राउंड में भूटान, चौथे राउंड में नेपाल, पांचवें राउंड में कोरिया के खिलाड़ी को हराया। उन्हें सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को वार्षिक पारितोषिक समारोह में भी आशीष को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रो. एसके मराठा, डॉ. विमल सिंहा, प्रो. प्रेम शर्मा, संदीप कुमार, डॉ. दीपक प्रो. संगीता व खेल सहायक कैलाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।