फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाने के लिए मंगलवार को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त ने परंपरानुसार राष्ट्रीय ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मार्चपास्ट और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश आन-बान-शान का प्रतीक समारोह है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाइनल रिहर्सल में इंचार्जों को जो निर्देश हैं वे उन निर्देशों का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की मुक्तकंठ से सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेकर बताया कि हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह गौरवमयी ढंग से मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उन्होंने समारोह मंच के अलावा दर्शक दीर्घा सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रेवाडी कुशल कटारिया, नगराधीश डा. विरेंद्र सिंह, जिला शिक्षाधिकारी धर्मबीर बल्ड़ोदिया, जिला खेल अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण, शिक्षकगण व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें