फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बढ़ी सांस के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बढ़ी सांस के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बढ़ती सर्दी के कारण नागरिक अस्पताल में खांसी-जुकाम के साथ सांस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे हृदय और सांस के रोगियों की परेशानी के साथ हाथ पैर की अंगुलियों पर सूजन और खुजली ने भी परेशानी बढ़ा दी है। इस मौसम में ठंडा और गर्म पानी प्रयोग करने से यह समस्या ज्यादा हो रही है। बढ़ती सर्दी की वजह से बुजुर्गों में सांस की बीमारी होने से हृदयाघात होने की संभावना ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण गर्म और ठंडे पानी का प्रयोग करना, खानपान में ध्यान नहीं रखना आदि वजह से सांस की समस्या होती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में खांसी- जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या प्रतिदिन 500 के लगभग आ रही है। इनमें 300 के करीब मरीज सांस की बीमारी से ग्रस्त हैं। उधर, फिजिशियन डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि सर्दी में हमेशा गर्म कपड़े पहनने चाहिए। हाथों में दास्ताने, पैरों में जुराब साफ सुथरे पहनने चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म और ठंडे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सांस की समस्या बढ़ने पर समय पर बीपी की जांच करवा लेनी चाहिए। खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा परेशानी होने पर समय पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें