सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर की लिखित परीक्षा 28 को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के अंतर्गत सोल्जर लिपिक और स्टोर कीपर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जनवरी को हिसार कैंट में होगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि परीक्षा के समय सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाण पत्र है वह साथ लाने होंगे। इसके अलावा सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को अपना रिलेशन प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। पिल्लई ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए प्रात: 4 बजे से प्रात: 6 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।