फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा के खिलाफ प्रशासन दिखाएगा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा के खिलाफ प्रशासन दिखाएगा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लघु सचिवालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, ईडन गार्डन, सामान्य अस्पताल और बीएमजी मॉल रेवाड़ी में आज भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए मेगा मॉक ड्रिल की जाएगी। वीरवार को जिले में पांच जगह सुबह दस बजे जिला प्रशासन द्वारा एक्सरसाइज की जाएगी।
उपायुक्त पंकज ने हुडा ग्राउंड में बनाए स्टेजिंग एरिया का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मेगा मॉक ड्रिल पूरे राज्य में एक साथ एक समय पर हो रही है। इस एक्सरसाइज का उद्देश्य जनसाधारण को भूकंप एवं आपदा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आह्वान किया कि यह मेगा मॉक केवल एक्सरसाइज है। इससे हड़बड़ाहट में न आएं और संयम से काम लें। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे उपरोक्त स्थानों पर सायरन बजेगा जो हमें भूकंप और आपदा के संकेत देगा। इसके बाद आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभाग अपना कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि इस मेगा मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य जिले में उपलब्ध संसाधनों के इस्तेमाल के साथ-साथ उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी ताकि समय पड़ने पर इन संस्थानों का उपयोग ठीक ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इस मेगा मॉक एक्सरसाइज में आईटीबीपी के जवान, होमगार्ड, अर्ध-सैनिक बल, पुलिस, रेडक्रास, दमकल के अलावा आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभाग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए आईआरएस के तहत दिये नामों के अनुसार उपायुक्त रेस्पांसिबल ऑफिसर, अतिरिक्त उपायुक्त इंसीडेंट कमांडर, उपमंडल अधिकारी आपरेशन सेक्शन चीफ, नगराधीश नोडल ऑफिसर की जिम्मेवारी संभालेंगे। इस मौके पर उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, उपमंडल अधिकारी ना. कुशल कटारिया और कोसली के एसडीएम रविंद्र यादव, नगराधीश डॉ. विरेंद्र, सीईओ कम डीआरओ आशीष कुमार, आईटीबीपी के अक्षय ढाका, जिला फायर अधिकारी एसके सांगवान सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें