फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नप ने बनाया एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों से नप वसूलेगा खर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में विभिन्न जगहों पर अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर लगाकर शहर की सूरत बिगाड़ने वालों के खिलाफ नगर परिषद ठोस कार्य योजना बना रही है। इसके तहत अवैध रूप से होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों से नगर परिषद इन्हेें उतारने में आने वाला खर्चा वसूला जाएगा और एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
गौर हो कि अतिक्रमण पर कार्रवाई के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर परिषद ने कमर कसी हुई है। शुक्रवार को भी नगर परिषद की टीम ने राजीव चौक के समीप से अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर हटाए। नगर परिषद का मानना है कि इन्हें हटाने में बहुत अधिक खर्चा आता है। ऐसे में इसका सारा खर्चा होर्डिंग्स वालों से ही वसूला जाएगा। वहीं इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। नियमानुसार कोई भी प्रतिष्ठान अपने अतिरिक्त किसी अन्य का प्रचार नहीं कर सकता। हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में होर्डिंग लगाने के लिए 34 जगह चिह्नित हैं। इसके अतिरिक्त कहीं भी लगाए गए होर्डिंग अवैध हैं। होर्र्डिंग्स लगाने के लिए इन 34 जगहों के संभवत: अगले सप्ताह तक टेंडर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
33 हजार का वसूला जुर्माना
शुक्रवार को नगर परिषद ने सिविल अस्पताल के समीप, लियो चौक, गढ़ी बोलनी रोड, राजेश पायलेट चौक सहित कई जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद टीम ने इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 33 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
---
अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों से ही इसका खर्चा वसूला जाएगा। एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।
मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें