फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 1.63 लाख विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केएलपी कॉलेज में सड़क सुरक्षा परीक्षा देते विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। बच्चों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से सोमवार को जिलेभर में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 1,63,546 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रश्नोत्तरी कराई गई। जिले के करीब 956 स्कूलों और 27 कॉलेजों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया।
प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार वर्गों में बांटा गया था। पहले वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 46,674 विद्यार्थियों, दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं तक के 48,405 विद्यार्थियों, तीसरे वर्ग में नौवीं से 12वीं तक के 59,187 विद्यार्थियों और चौथे वर्ग में कॉलेज स्तर के 9,280 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रत्येक संस्थान में हर वर्ग से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का दूसरा चरण जल्द आयोजित किया जाएगा। डीएसपी पवन कुमार ने प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें