फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरदावरी में कोताही बरती तो होगी कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बुधवार को पाल्हावास व गंगायचा अहीर गांवों की गिरदावरी की पड़ताल की । लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गिरदावरी के दौरान उपायुक्त ने कायमी नंबर और सजरे का एक साथ मिलान कर निरीक्षण किया। उपायुक्त ने गांवों में सर्वे मार्क (लाल पत्थर) को भी देखा जहां से जमीनों की पैमाइश की जाती है कि वह पत्थर अपने स्थान पर लगा है या नहीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष में दो बार मार्च व अक्टूबर माह में गिरदावरी होती है। उपायुक्त शर्मा पड़ताल गिरदावरी के समय स्वयं खेतों में गए और गिरदावरी का अवलोकन किया। इस बीच किसानों की समस्या भी सुनी। उपायुक्त ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य गांवों की भी पड़ताल गिरदावरी की जा सकती है। इसलिए गिरदावरी का कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किया जाए। यदि कहीं पर कोई कोताही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने पटवारियों से गांवों की सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि गांव के जोहड़ों में पशुओं के लिए पीने का पानी है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गर्मी में पानी की कमी न रहे इसके लिए जोहड़ों को नहर व अन्य साधनों से भरवाने के लिए भी कहा। उपायुक्त शर्मा ने कहा कि किसान देश के लिए अनाज पैदा करता है। किसान ने अपने खेत में कौन सी फसल बोई हुई है उसकी सही गिरदावरी होनी चाहिए। उपायुक्त ने इस मौके पर हल्का पटवारी का रिकार्ड का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी मानव मलिक, तहसीलदार रेवाड़ी मनमोहन, नायब तहसीलदार भूप सिंह, उपतहसील पाल्हावास के नायब तहसीलदार जयवीर सहित, गिरदावर व पटवारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें