फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम....17 व 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहड़.कोसली। डाकघर के माध्यम से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन समय पर नहीं मिलने और डाकघर के कर्मचारियों के रवैये के खिलाफ बुधवार को बव्वा गांव के बुजुर्गों का गुस्सा फूट पड़ा। डाकघर के कर्मचारियों पर पेंशन नहीं देने और परिचितों को समय पर पेंशन देने का आरोप लगाते हुए गांव के पेंशनधारकों से कारौली-बहुझौलरी सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कीरब आधा घंटे से भी अधिक समय तक लगाए जाम के बाद नाहड़ पुलिस चौकी से पहुंचे एएसआई ने डाक विभाग के अधिकारियों से बातचीत करके समय पर पेंशन दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं जाम से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। पेंशनधारक बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि उनको गांव के पोस्ट ऑफिस से पेंशन मिलने में परेशानी आ रही है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद समाधान नहीं किया गया। बुजुर्गों ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी उन्हें पेंशन देने में बिना वजह इंतजार कराता है। कई बार यह कह कर भी टाल देता कि अभी पेंशन नहीं आई है और मशीन खराब हैं। वहीं अपने परिचितों को तुरंत पेंशन दे देता है। बुधवार को भी ऐसा ही व्यवहार होने से खफा होकर बुजुर्गों ने बस स्टैंड के समीप जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें