फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सूचना के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ नहीं मिला---22

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। औद्योगिक कस्बा के प्राणपुरा रोड पर शुक्रवार रात को बीएसएनएल की टेलीफोन लाइन की खुदाई के दौरान शव दबा होने की सूचना सेे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीएसपी सतपाल, बावल एसएचओ नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद यहां पर खुदाई कराई लेकिन शव नहीं मिलने के बाद पुलिस ने भी इसे महज अफवाह करार दिया।
कस्बा के प्राणपुरा रोड पर झाबुआ मोड़ पर पिछले कई दिनों से टेलीफोन की नई लाइन और पुरानी लाइन में फाल्ट ढूंढने के लिए ठेकेदार की लेबर द्वारा नाली की खुदाई की जा रही थी। शुक्रवार देर शाम को श्रमिकों द्वारा नाली की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान श्रमिकों ने गड्ढे में किसी व्यक्ति का शव होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने इसके बाद काम छोड़ दिया। इसके बाद शव होने की जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैल गई जिससे श्रमिक भी डर गए। श्रमिकों ने ठेकेदार को शव होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गड्ढ़े में शव होने की सूचना के बाद डीएसपी सतपाल व बावल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी गड्ढे में कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिकों की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई गई लेकिन उसके अंदर कुछ भी नहीं मिला। श्रमिकों को कोई गलत फहमी हो गई थी।
-सतपाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें