फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के मुददे को लोकसभा में उठाएंगे: दुष्यंत---23

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंड। मनेठी गांव में एम्स की मांग को लेकर संघर्ष समिति द्वारा दिया जा रहा अनिश्चतकालीन धरना मंगलवार को 23 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में अब तक 22 एम्स खुल चुके हैं और 23वां एम्स मनेठी में खुलेगा। यह मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

23वें दिन धरनास्थल पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदेश के अन्य सभी सांसदों को साथ में लेकर प्रश्रकाल के दौरान जोरदार चर्चा करेंगे। इतना ही नहीं इस क्षेत्र की जायज मांग को लेकर प्रधानमंत्री से भी मिलकर यहां एम्स के निर्माण को लेकर उनसे आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में 22 एम्स खोले जा चुके हैं और 23वां एम्स मनेठी में ही खुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश के मुखिया हैं और उन्हें घोषणा करके पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी अच्छी हैं, लेकिन भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में कोई भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नही हैं। इसलिए यहां के लोगों की यह मांग जायज हैं। संघर्ष समिति द्वारा एम्स के जल्द से जल्द निर्माण को लेकर सांसद दुष्यंत चौटाला को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्योताज यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, श्यामसुंदर सभरवाल, राधेश्याम गोमला, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, विद्यानंद लांबा, किरणपाल यादव, संदीप श्योराण, डॉ. रविन्द्र पाली, नीरज डहीनवाल, धर्मबीर बल्ड़ोदियां व रामरती कोलाना सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें