फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी बैंक व सीपीसी कैंटिन का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की पहल पर दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने रोटी बैंक के साथ सीपीसी कैंटीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात कल्याण गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक और पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोटी बैंक के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति भूखा नहीं सोए। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक अपने आप में सबसे अनूठी पहल होगी, इसमें पुलिसकर्मियों के परिवार को भी पुण्य का अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को रियायती दरों पर घरेलू समान उपलब्ध कराने के लिए सीपीसी कैंटीन खोली गई है। पुलिसकर्मियों के घर में बनी रोटी रोजाना एकत्रित कर रोटी बैंक में भिजवाई जाएगी। सब्जी रोटी बैंक में तैयार करके उसे असहायों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कोई भी असहाय भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कैंटीन खुलने से लाइन में रहने वाले सैकड़ों पुलिसकर्मियों को बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें यहीं पर सस्ते दाम पर घरेलू समान उपलब्ध होगा।
छुट्टी के लिए भी नहीं काटने पड़ते चक्कर
कैंटीन और रोटी बैंक का शुभारंभ करने के बाद एसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने साप्ताहिक अवकाश और आकस्मिक अवकाश मिलने पर भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे काफी हद तक आराम मिला है। एसपी ने पुलिसकर्मी भी इंसान ही हो ते है। ऐसे में उन्हें भी आराम की जरूरत होती है। इसलिए पुलिसकर्मियों को छुट्टी लेने के लिए गया क्योंकि पुलिसकर्मियों का भी परिवार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें