बहादुर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के पुलिस महकमे में चली आ रही जवानों की कमी अब दूर हो जाएगी। सोमवार को 120 नए जवानों ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले में ड्यूटी ज्वाइन की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने नए जवानों से परिचय प्राप्त किया और इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को अलग-अलग थानों में ड्यूटियां लगाई है। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वाले जवानों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती है। कहीं भी कुछ भी घटना घटित होने पर सबसे पहले आम जनता पुलिस से ही संपर्क करती है। पुलिस के जवानों को भी चाहिए कि वे आम जनता की मदद करें। आम लोगों से अपना समन्वय बनाकर रखें।
बहादुर पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
समारोह के दौरान वीर भगतसिंह युवा दल के पदाधिकारियों ने गोतस्करों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गोतस्करों को रोकने के लिए हमारे मुस्तैद सिपाहियों ने अपनी जाने जोखिम में डाल दी थी लेकिन गोतस्करों को पकड़कर ही दम लिया। इस अवसर पर सीआईए इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शिव कुमार, रविदत, पवन कुमार, सिकंदर, हरदीप, पवन, एएसआई बलवंत, जितेंद्र, एएसआई नरेंद्र, हेडकांस्टेबल हवा सिंह, ईसीएच सुनील दत, सतीश, एसआई अब्बास खान सीआईए धारुहेड़ा, एएसआई रणबीर, हेडकांस्टेबल प्रदीप, ईएएसआई इकबाल, विकास, अनिल, इंस्पेक्टर जगदेव धारुहेड़ा, एएसआई धर्मपाल, एएसआई भगवान दास रीडर एसपी, हेडकांस्टेबल पिंटू, एसआई शिवकुमार, एएसआई अजय कुमार व एवरेस्ट विजेता आशा को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की संरक्षक प्रमुख चिकित्सक डॉ. पूनम यादव, युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर, नटराज संस्था के निर्देशक विनोद शर्मा व कपिल कपूर मौजूद रहे।