फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने गांव में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने गांव में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों ने तीसरे दिन प्रार्थना कर योगाभ्यास किया। शिविर में रामनिवास ने स्वयंसेवकों को पॉजिटिव एटीट्यूड एवं मोटीवेशन विषय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। स्वयंसेवकों ने कॉलेज हॉल और क्यारियों की सफाई की। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव के साथ हरिजन बस्ती और वाल्मीकि बस्ती की गलियों की सफाई कर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। बदलते मौसम में मक्खी मच्छर ज्यादा पनप रहे हैं, उनके बचाव के लिए नालियों और घरों के आसपास सफाई करनी चाहिए। शिविर प्रभारी डॉ. सुशील लांबा, सत्येंद्र चौहान के नेतृत्व सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें