अनिल जैन को राज्यसभा सदस्य चुनने पर भाजपा में जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी डॉ. अनिल जैन के राज्य सभा सदस्य चुने जाने पर रेवाड़ी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और अनिल जैन के साथ-साथ जिलाध्यक्ष पालीवाल को बधाई दी। योगेंद्र पालीवाल ने कहा कि डॉ. अनिल जैन का राज्यसभा का सदस्य चुनना हरियाणा प्रदेश के लिए लाभकारी रहेगा। अब प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अनिल जैन के सामने भी अपनी विकास की बातें रख सकते हैं। राज्यसभा के अंदर हरियाणा प्रदेश की उपस्थिति एक मजबूत नेता के हाथ में रहेगी। पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा का विकल्प देश में नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। विकास के साथ-साथ विश्व में भी मोदी ने भारत की साख को मजबूत किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष दीपा भारद्वाज, जिला पार्षद नीतू चौधरी, शैलेंद्र सतीजा, श्योताज नंबरदार, बाबूलाल छाबड़ी, महेश यादव प्रदेश सदस्य ओबीसी, अनूप धनकड़, बलजीत यादव, युवा जिला अध्यक्ष सुरेश, युवा महामंत्री अजय कांटीवाल, महिपाल, रविंद्र खंडेलवाल, गौरव शर्मा, जयदीप , परविंदर, जयवीर योगी, मोहित रामपुरा, निशा सैनी, सरीफ खान, पवन समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।