फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारियों ने सीवर में दम घुटने से सफाई कर्मचारी रमेश कुमार की मौत के मामले में विभागीय लापरवाही व उसके परिवार को सहायता दिलाने की मांग को लेकर नगर परिषद के निकट वाटर टैंक पर धरना दिया। हरि सिंह मुलोदिया ने बताया कि रमेश कुमार सफाई कर्मचारी की मौत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि स्व. रमेश कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी तुरंत प्रभाव से दी जाएं, ताकि वह अपने बच्चों व परिवार को पाल सके। जिला सचिव राजबीर यादव व रामेश्वर सुठाना ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी है, उन पर तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएं ताकि आगे से ऐसे हादसे न हो। इस अवसर पर अनिल उज्जीनवाल, हुकम सिंह, दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, भोमराज दुबे मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें