फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जंगलराज, कर्मचारी सड़कों पर कैप्टन अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में जंगलराज, कर्मचारी सड़कों पर : कैप्टन अजय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि भारतीय यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। किसानों और छात्राओं पर लाठी चार्ज के अतिरिक्त प्रदेश के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर धरने पर, सहारनवास में आईटीआई अनुबंधित अनुदेशक धरने पर, मिड-डे मील वर्कर्स धरने पर। इन हालातों को देखकर जनता मौजूदा भाजपा सरकार को बदलना चाहती है। जनता चाहती है कि दोबारा से कांग्रेस की सरकार देश और प्रदेश में बने। चिरंजीव राव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजा बराड़ सहित पार्टी के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। बुधवार सुबह 10 बजे से शहर भर में बाइक रैली निकाली जाएगी। बाद में होली मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें