फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना में भेदभाव के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नौजवान भारत सभा की ओर से स्कूल सौंदर्यीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत हो रहे भेदभाव को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी है। सभा संयोजक पूरनमल गुदगिल ने बताया कि यह योजना सरकार की ओर से वर्ष 2011-12 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत स्कूलों को सुंदरता, पढ़ाई व अनुशासन के लिए प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने बताया कि चयन कमेटी की ओर से इसमें भेदभाव किया जा रहा है। जिले के स्कूल को ब्लाक व जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाता है, लेकिन खोल ब्लाक के नाधा मिडिल स्कूल को यह प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें