अनुबंध के आधार पर मांगें आवेदन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जो अधिकारी व कर्मचारी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं उनको तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी व सहायक के पद पर अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी व सहायक के पद पर अनुबंध आधार पर लगने के लिए उपायुक्त कार्यालय में 16 फरवरी सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। तहसीलदार पद के प्रति माह 40 हजार रुपये, कानूनगो को 25 हजार रुपये, पटवारी को 22 हजार रुपये व सहायक को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवेदन केवल पंजीकृत डाक द्वारा ही स्वीकृत किये जाएंगे तथा 16 फरवरी 2018 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।