फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन दुर्गा: बसों का औचक निरीक्षण कर जागरुकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन दुर्गा: बसों का औचक निरीक्षण कर जागरुकता अभियान चलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस टीमों ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों, कालेजों, मोहल्लों और गांवों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षण संस्थानोें के आसपास बसाें का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प लाइन की उपयोगिता भी बताई गई।
अभियान के दौरान ही झज्जर रोड पर स्थित जेआर मेमोरियल शिक्षण संस्थान में पुलिस और वीर भगत सिंह युवा दल, जेआर मेमोरियल शिक्षण संस्थान ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 और महिला अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपने परिवार को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि उनके साथ यदि कोई अपराध होता है तो उसे सहने की बजाय विरोध करें और पुलिस को तुरंत सूचना दें। पुलिस द्वारा तुरंत सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में भी खास तौर से कड़ी निगरानी शुरू की है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 की जानकारी दी जा रही है। छात्राओं और महिलाओं को जागरूक कर बताया जा रहा है कि उनके साथ होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को वह महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर दर्ज करा सकतीं हैं। इस हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत मिलते ही तुरंत प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंचेगी और उचित कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस ने महेंद्रगढ़ रोड पर स्कूल/कॉलेज आने और जाने के समय चलने वाली बसों का औचक निरीक्षण किया। दूसरी और महिला पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर महिला हेल्प लाइन 1091 की जानकारी देकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही है। उनको होने वाली परेशानियों की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक कालेज स्कूल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों व अन्य शिक्षण संस्थानों पर पहुंच कर महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले शरारती तत्वों पर न केवल शिकंजा कसा है बल्कि उनके परिवारों को मौके पर बुला कर भविष्य में ऐसी हरकतें करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें