फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने जिले में कई जगह चलाया जनजागरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवाईएल के फैसले को लागू करवाना सरकार की मजबूरी : अभय सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंड, बावल।
इनेलो की ओर से एसवाईएल को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को कुंड और बावल क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है। इनेलो के लगातार प्रयासों से एसवाईएल का फैसला लागू करना सरकार की मजबूरी बनता जा रहा है। ये लोग इन्हें सियासत का नाम देेने में जुटे हैं। भाजपा अपनी ओछी राजनीति के चलते इस फैसले को लागू करने का नाम नहीं ले रही। वहीं दूसरी ओर किसान को 10 साल लगातार मार मारने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी किसान की आड़ में अपना वजूद तलाशने में लगे हैं। भाजपा के सांसद और विधायकों पर भी उन्होंने एसवाईएल पर सदन में कुछ नहीं बोलने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रभारी एवं बाडढ़ा के पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदौला, उप जिला प्रमुख जगफूल यादव, जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव, एससी सेल के जिला प्रधान श्याम सुंदर सभ्रवाल, विद्यानंद लांबा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष कमला शर्मा, महासचिव डॉ. आंनदराज शर्मा, दादा रामकुमार, संपत यादव, राजाराम, बिशन, बिमला राठी, मनबीर लांबा, कर्मवीर, रामफल कोसलिया, मंजीत जेलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें