फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1600 वाहनों की जांच, 37 के काटे चालान

Sun, 25 Aug 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। चेकिंग अभियान के दौरान जांच करते एसपी गौरव साथ में अन्य। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात्रि 10 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक जिले में विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की। इस दौरान 1600 वाहनों की जांच की गई जिनमें 37 के चालान काटे गए।
सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज और थाना व चौकी में तैनात पुलिसकर्मी नाकाबंदी और चेकिंग में लगे रहे। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने प्रत्येक नाको से गुजरने वाले वाहनों की जांच की और कुछ वाहनों के चालान भी काटे। पुलिस अधीक्षक गौरव ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए निर्देश दिए। उपरोक्त अभियान के तहत 37 जगहों पर नाकाबंदी कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान करीब 1600 वाहनों की जांच की गई, इनमें से 37 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा की अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। नाइट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है की वह कोई गलत काम न करें। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें