फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्जी दस्तावेजों से 16 कनाल जमीन हड़पी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव नांगल उगरा में 16 कनाल कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़पने और बेचने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गांव खेड़ी डालू सिंह निवासी नेपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में 15 आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

बावल डीएसपी सज्जन सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुरुग्राम के गांव फाजिलपुर झाड़सा निवासी ममता ने 27 अगस्त को थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति कृष्ण कुमार ने वर्ष 2012 में गांव नांगल उगरा में 16 कनाल कृषि भूमि खरीदी थी।
जमीन का इंतकाल भी उनके पति के नाम दर्ज था। अप्रैल 2026 में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण लेने के लिए पटवारी के पास जाने पर उन्हें पता चला कि धोखाधड़ी कर जमीन आगे बेच दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पति और ससुर के एक समान नाम होने का फायदा उठाया। उन्होंने तौर पर फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र तैयार कर असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को कृष्ण कुमार बनाकर खड़ा किया। इसके बाद 29 सितंबर 2025 को फर्जी तरीके से रिलीज डीड कराई गई और फिर जमीन के संबंध में अन्य लोगों के साथ फर्जी इकरारनामे किए गए।
इस मामले में राजेश कुमार को 8 सितंबर, महीपाल को 9 सितंबर और संजय को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। राजेश पर फर्जी दस्तावेज में गवाह राजू बनकर हस्ताक्षर करने और महीपाल पर फर्जी कृष्ण कुमार बनकर अंगूठा लगाने का आरोप है।
संजय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। नेपाल सिंह ने पूछताछ में बताया कि धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का एक चौथाई हिस्सा उसके पास आया था। पुलिस अब इस राशि और अन्य दस्तावेज की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
किसी राजस्व अधिकारी की सीधी मिलीभगत नहीं आई सामने
डीएसपी ने बताया कि फिलहाल जांच में किसी राजस्व अधिकारी की सीधी मिलीभगत का दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला है। आरोपियों ने पहचान और तस्दीक के लिए अपने ही फर्जी गवाह और नंबरदार पेश किए थे। मामले की जांच जारी है। यदि किसी अन्य व्यक्ति या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें