धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने जुआं खेलते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25, 030 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआं अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की पहचान उमाशंकर निवासी गांव झसई जिला फरुखाबाद, शिलु निवासी गांव कसगडा जिला कानपुर देहात, रविन्द्र निवासी गांव बाबरपुर अजीतमल जिला औरेया, समीर निवासी गांव भटवारा जिला बुलन्दशहर, सन्दीप गांव देवकली जिला सीतापुरी, पवन निवासी गांव खेलिया कलियानपुर जिला बुलन्दशहर, रविन्द्र निवासी गांव हेडाहेड़ी जिला गुरुग्राम, सतपाल निवासी गांव खानपुर जिला गुरुग्राम, धर्मबीर निवासी गांव करमुखा जिला जालोन, परमेश्वरी निवासी गांव कुमारपुर जिला बरेली, प्रदीप, आशीष, जतिन, मैनपाल, मनोज, उग्रसेन निवासियान गांव लोकरी जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। 7 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि आकेड़ा रोड पर कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू कर लिया।