फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहीर रेजिमेंट की मांग होगी तेज, प्रदेश स्तरीय संघर्ष कमेटी गठित, हांसी के एलएन बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली एक निजी समारोह स्थल में प्रदेश के साथ पंजाब व राजस्थान से आए यादव समाज से जुड़े लोगों ने एक स्वर में अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग तेज करने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय संघर्ष कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें हांसी निवासी एलएन यादव को 30 सदस्यों वाली अहीर रेजीमेंट संघर्ष समिति का प्रदेश प्रधान नियुक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति के पदाधिकारी गांव गांव जाकर समाज के लोगों को एकजुट करके दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए जागरूक करेंगे। संघर्ष समिति में प्रधान के अलावा रवि सरपंच अटेली व आशिष कुमार निरपुर को उपप्रधान, राजपाल जुडडी को सचिव व यतेन्द्र कांडवास को खजांची बनाया गया ।
विज्ञापन

1908 से चली आ रही है अहीर रेजीमेंट की मांग : जयपुर से आए कर्नल घिसा राम ने कहा कि अहीर रेजीमेंट कि मांग 1908 से चली आ रही है। अहीरों ने हमेशा कुर्बानी दी है। 1857 से आज तक हमारा जंगी इतिहास रहा है। डा: ईश्वर सिहं ने कहा कि प्रथम विश्व युद्घ में 20 हजार यादवों ने सहादत्त दी, बावजूद इसके आज तक उनके नाम पर कोई रेजीमेंट नहीं बन पाई है। अनिल दोलतपुरिया ने कहा कि अहीर रेजिमेंट बनने से समाज के युवाओं को नौकरी भी ज्यादा मिलेगी। इस दौरान अजय यादव, अमित हांसी, हरियाणा यादव सभा के सचिव रवि मेघनाथ, प्यारेलाल जाहिदपुर , मास्टर महाबीर, भुपेन्द्र भाड़ावास ,राजेन्द्र भिवानी, यशपाल खातीवास झझर, रविदास अटेली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें