फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के अंदर शौचालय नहीं बना तो करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नया बाजार में दुकानदारों द्वारा बनाया गया शौचालय नगर परिषद ने नया बनाने के नाम पर तोड़ दिया था। चार माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में दुकानदारों के साथ यहां आने वाले ग्राहकों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसको लेकर गुरुवार को नया बाजार एसोसिएशन ने डीसी से मिलकर समाधान की गुहार लगाते हुए दुकानें बंद कर प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने एक लाख रुपए एकत्रित कर अपने खर्चे से बाजार में टायलेट का निर्माण कराया हुआ था। नगर परिषद में उस टायलेट को तोड़कर नया टायलेट बनाने का काम शुरू किया, लेकिन पिछले 4 महीनों से टायलेट नहीं बना है। नगर परिषद ने टायलेट का काम अधर में लटका रखा है, जिस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आस पास और कोई टायलेट नहीं होने कारण दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और यहां वहां जाने को मजबूर हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस विषय में कई बार अधिकारियों से बात भी की गई है लेकिन अभी तक टायलेट का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में समाधान नहीं हुआ करेंगे प्रदर्शन
नया बाजार एसोसिएशन प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि नप अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर समाधान की मांग कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीसी ने समाधान करने के लिए सात दिन का आश्वासन दिया है। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें