फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सीवर ओवरफ्लो का मुद्दा पहुंचा डीसी के पास, समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं का समाधान नहीं होता देख अब शहरवासियों का गुस्सा दिखने लगा है। मंगलवार को शहर के उत्तम नगर फेज-2 के लोगों ने खासकर महिलाओं ने डीसी को शिकायत देकर समाधान की मांग की है। महिलाओं की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि बीते 20 दिन से गली नंबर-2 में सीवर ओवरफ्लो से गली तालाब में तब्दील हो चुकी है, बीस से अधिक बार शिकायत कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों में गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका
मंगलवार को डीसी ऑफिस चेतराम, कृष्ण देवी, राधा, भतेरी, कांता, बीना, मीनू व अन्य महिलाओं ने कहा कि घर के बाहर कई दिनों से गंदा पानी खड़ा होने के कारण कई बार इस गंदे पानी में बच्चे भी गिर चुके हैं। गंदे पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं, इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समधान कराया जाए।
शहर के मॉडल टाउन व सरस्वती विहार में हालात ऐसे ही
शहर के उत्तम नगर के साथ सरस्वती विहार व मॉडल टाउन सहित कई कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की परेशानी लंबे समय से चल रही है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत मिलने पर अस्थाई समाधान कर दिया जाता है। लेकिन एक -दो दिन बाद पहले जैसे ही हालात हो जाते हैं। ऐसे में जरूरत है स्थाई समाधान की, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

डीसी को शिकायत देने पहुंची भतेरी देवी ने कहा कि बीस दिन से ज्यादा का समय हो चुका है कोई सुनने वाला नहीं है, इसलिए समाधान नहीं हो रहा है।
उत्तम नगर निवासी राधा देवी ने कहा कि गली मे जाने के लिए गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। एक बार नहीं बीस से अधिक बार शिकायत कर चुके हैं।
गली नंबर- 2 में रहने वाली हंसा ने कहा कि वोट मांगने के समय कहते कॉलोनी को चमन बना देंगे, लेकिन इसके बाद कोई सुनता तक नहीं है।
उत्तम नगर व समस्या से हर रोज दो चार होने वाली कांता देवी ने कहा कि घरों की गंदगी गली में आने से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। डीसी साहब से उम्मीद है कि समाधान होगा।
शिकायतकर्ताओं के साथ पहुंची वीना देवी ने कहा कि कई बार बच्चे इस गंदे पानी में गिर चुके हैं। चोट तक लग चुकी है, कई बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कृषणा देवी ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग से लेकर पार्षद को शिकायत कर चुके हैं, कोई हल नहीं हुआ। इसके चलते ही डीसी साहब के पास आना पड़ा है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, लेकिन कोई उत्तम नगर में आकर देखे तो हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें