फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से परेशान सीहा व लुहाना के ग्रामीणों ने पावर हाउस में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। क्षेत्र के गांव सीहा में पिछले 15 दिन से बिजली में लगातार हो रही कटौती के चलते सीहा व लुहाना के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने बुड़ौली स्थित बिजली पॉवर हाउस पर प्रदर्शन करते हुए गांवों में बिजली जल्द से जल्द सुचारु करने की मांग की। ग्रामीण ने बताया कि समय पर बिजली नहीं आने से पानी का संकट बना हुआ हैं। पूरे गांव में पानी की सप्लाई बिना बिजली के आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो पूरे गांव के लोगों के साथ पॉवर हाउस पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र पंच, मदन सिंह लुहाना, कृष्ण कुमर, वेदप्रकाश, रामेश्वर, श्रीराम, बिरेन्द्र, पूर्व सरपंच शक्ति सिंह लुहाना, राजपाल, ने बताया कि जिला में सबसे पहले गांव सीहा व लुहाना में सबसे पहले जिला में 24 घंटे बिजली सुचारु हुई थी। पूरे गांव में पिल्लर बॉक्स में मीटर लगे हुए है, उसके बावजूद भी अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क किया गया, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मात्र 5 या 6 घंटे बिजली दी जा रही है, जिसमें बार-बार कट लगाए जा रहे। भीष्ण गर्मी में बिजली के नहीं आने से महिलाओं व बच्चों को बुरा हाल है। इन्वटर्र ठप्प हो गए है। इतना ही नहीं बिजली के नहीं आने से पानी का संकट बनता जा रहा है। बिजली के नहीं आने से पूरे गांव में पानी सप्लाई नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को लेकर अनेक बार एसडीओ, जेई को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।ग्रामीणों ने एक बार बिजली निगम को चेताया है अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं की गई तो ग्रामीण बुड़ौली पॉवर हाउस के समक्ष धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें