फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का आभार जताने पहुंचे मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बाबा भैंरू मंदिर में मत्था टेका

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। क्षेत्र के गांव बासदूदा स्थित प्राचीन बाबा भैंरू मंदिर प्रांगण में शनिवार को जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल मंदिर में मत्था टेकने के बाद मन्नत मांगी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया। लोकसभा के चुनाव में भाजपा को भारी बहुत से मिली जीत से लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल गांव पाड़ला में पूर्व सरपंच मलखान के घर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं। इस मौके पर डॉ. बनवारी लाल ने राव इंद्रजीत सिंह को इस क्षेत्र से भारी मतों से जिताने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सभी की है। क्षेत्र की जनता ने राव इंद्रजीत सिंह को एक बार फिर संसद में पहुंचा कर यह दिखा दिया कि इस क्षेत्र में उनसे बड़ा कोई नेता नहीं है। बासदूदा पहुंचने पर क्षेत्र की लोगों ने मंत्री का फूलमालाओं और पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद डॉ. अरविंद यादव, बावल के चेयरमैन विरेंद्र छिल्लर, तजेन्द्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हेमलता तंवर, सरपंच स्योताज मनेठी, विनोद पंच, पवन कुमार, कैलाश पाड़ला, बीर सिंह, सुरेन्द्र, रामेश्वर पंडित, पूर्व सरपंच घनश्याम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें