फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा से भी नहीं जीत पाए 19 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें से 19 प्रत्याशी नोटा से भी हार गए। नोटा पर गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 5389 वोट पडे़। पांच बड़े प्रमुख दलों के प्रत्याशी ही नोटा से जीत सके।
विज्ञापन

गुरुग्राम लोकसभा में इस बार 24 प्रत्याशी मैदान में उतरे। जिसमें कैप्टन अजय यादव को हराकर राव इंद्रजीत विजेता बने। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी रईस खान 26756 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इनेलो प्रत्याशी वीरेंद्र राणा 9911 वोट के साथ चौथे नंबर पर रहे। जजपा और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी महमूद खान 8993 वोट लेकर पांचवें नंबर पर आए। छठा नंबर नोटा को मिला। नोटा का बटन कुल 5389 लोगों ने दबाया। सात निर्दलीय सहित कुल 19 प्रत्याशी नोटा से हार गए। एसयूसीआई के श्रवण कुमार को 2766 वोट मिले। राष्ट्रवादी पार्टी के हंस कुमार को 1868 वोट आए। शिवसेना के पवन को 1281 वोट प्राप्त हुए। आपकी अपनी पार्टी के विनोद कुमार को 1201 वोट मिले। पीपीआई पार्टी के महाबीर मेहरा को 1061 वोट आए। भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी प्रवीण यादव को 1027, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमेश को 940 वोट हासिल हुए। राष्ट्रीय निर्माण पार्टी के धर्मपाल सिंह को 658, सहारा पार्टी के रमेश को 527, वोटर्स पार्टी के लतीफ को 454, दक्ष पार्टी के जयकंवर को 346, भारतीय शक्ति पार्टी के जवाहर को 309 वोट मिले।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट
चौकीदार अनजान 1783
सुदेश कुमार 1645
राव इंद्रजीत 1342
कुशेश्वर भगत 423
पवन नेहरा 298
वीरेंद्र 259
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें