फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू ने कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दिसंबर 2018 में आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए है। डीन एग्जामिनेशन अफेयर्स प्रोफेसर तेज सिंह ने कहा कि अन्य परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने बीपीएड, डीपीएड, बीएससी बायो टेक्नोलॉजी, बीएचएमसीटी, बीसीए, बीएससी ऑनर्स (फिजिक्स) ,बीएससी ऑनर्स (केमेस्टरी), बीएससी ऑनर्स (गणित), बीएससी ऑनर्स (जूलॉजी) एवं एमएससी जूलॉजी की मुख्य एवं री-अपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी इन परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते है। इस अवसर पर डीन एग्जामिनेशन अफेयर्स प्रोफेसर तेज सिंह ने कहा की अन्य परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी में परीक्षा को लेकर काफी तेजी से काम कर रही है। पिछले सत्रों की बची हुई डीएमसी जल्द ही जारी हो जाएंगी। इसके लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। परीक्षा को पूरी तरह से नकल रहित बनाया जाएगा। हर परीक्षा का तय समय पर रिजल्ट घोषित होगा। कम संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें