रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना में दसवीं और बारहवीं का अच्छा रिजल्ट आने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। स्कूल प्राचार्य जगदीश कुमार ने 10वीं और बारहवीं में प्रथम आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभद्रपालने बच्चों को कक्षा दस और बारहवीं में उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। नियमित रूप अच्छी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षा दस और बारहवीं के विद्यार्थियों की तरह पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बारहवीं कक्षा में कॉमर्स टॉप करने वाले वीरेंद्र, आर्ट में टॉप करने वाले विशाल, साइंस में टॉप करने वाली अंशु कुमारी को सम्मानित किया। दसवीं कक्षा में स्कूल के टॉपर नितिन कुमार को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह, अनिल पुनिया, कृष्ण कुमार, हसलाप्रधान जितेंद्र कुमार, डॉ.सुभद्रपाल, धर्मबीर, धर्मबाई, उषा, रजनी, अर्चना, सुनीता, राकेशगुप्ता, सुभाष आदि उपस्थित थे।